सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman burnt in a fire at a colour factory dies, death toll reaches seven

Jind News: रंग-गुलाल फैक्टरी की आग में झुलसी महिला ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पहुंची सात

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt in a fire at a colour factory dies, death toll reaches seven
09जेएनडी30-वार्ड-4 में डिस्पोजल की फैक्टरी को सील करती टीम। संवाद
विज्ञापन
जींद। सफीदों शहर की भाट कॉलोनी स्थित रंग-गुलाल की फैक्टरी की आग में झुलसी 35 वर्षीय ममता ने पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला न्यू गीता कॉलोनी सफीदों में रहती थी। वहीं प्रशासन ने वार्ड-4 स्थित एक डिस्पोजल की अवैध फैक्टरी को सील कर दिया है।
Trending Videos

सफीदों में हुई दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने सोमवार को तहसीलदार राजेश गर्ग ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में वार्ड-4 में छापेमारी की। यहां पर बिना कागजातों के डिस्पोजल बनाने वाली फैक्टरी चल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने आगजनी के मामले में एएसपी सोनाक्षी सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। इस पूरे मामले की जांच कर एसआईटी को 15 दिन में रिपोर्ट भेजनी होगी। इस घटना में अब तक सात महिलाओं की मौत हो चुकी है।
घटना के दिन शनिवार को गुड्डी, उषा, पूजा और पिंकी की मौत हो गई थी। रविवार को सरिता और धनपति ने दम तोड़ा। सोमवार को न्यू गीता कॉलोनी निवासी ममता ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रशासन के अनुसार पीजीआई रोहतक में तीन महिलाएं व हिसार में एक और पानीपत में भी एक घायल दाखिल हैं।
घटना के दौरान फैक्टरी में 21 मजदूर थे जिसमें चार महिला मजदूर छत से कूदकर बच निकली थी जबकि 17 मजदूर अंदर थे। जो झुलस गए थे उनमें 13 महिलाएं थी। इनमें से सात महिलाओं की अब तक मौत हो चुकी है।

डेढ़ साल से अवैध रूप से चल रही थी फैक्टरी
जांच में सामने आया है कि रंग-गुलाल बनाने वाली यह फैक्टरी करीब डेढ़ साल से अवैध रूप से चल रही थी। हालांकि हर साल यह फैक्टरी होली पर बंद हो जाती थी लेकिन इस बार होली के बाद भी फैक्टरी में काम चल रहा था। हालांकि इस फैक्टरी के दो मालिक रह चुके हैं।

अवैध फैक्टरियों के खिलाफ अभियान चलाएगा प्रशासन
जिले में अवैध रूप से चल रही फैक्टरियों के खिलाफ प्रशासन अभियान चलाएगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध रूप से चलने वाली फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सील किया जाए। सफीदों के अलावा जींद शहर के रघुनगर, श्याम नगर, राम नगर, राम कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी समेत ऐसी दर्जनभर कॉलोनी हैं जिनमें धड़ल्ले से अवैध फैक्टरी चल रही है।

अवैध फैक्टरी में हुई आगजनी मामले की जांच एएसपी सोनाक्षी सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी करेगी। इसमें डीएसपी सफीदों, शहर थाना प्रभारी, सफीदों सीआईए और महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया है। गठित एसआइटी 15 दिन में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट एसपी कुलदीप सिंह सौपेंगी। फैक्टरी मालिक राकेश को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
- कुलदीप सिंह, एसपी, जींद

09जेएनडी30-वार्ड-4 में डिस्पोजल की फैक्टरी को सील करती टीम। संवाद

09जेएनडी30-वार्ड-4 में डिस्पोजल की फैक्टरी को सील करती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed