{"_id":"69aed7fb577ffe007a07a9f3","slug":"illegal-factories-and-workshops-should-be-sealed-immediately-sdm-pulkit-jind-news-c-199-1-sroh1006-149658-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फैक्टरियों और वर्कशॉप को तुरंत किया जाए सील : एसडीएम पुलकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध फैक्टरियों और वर्कशॉप को तुरंत किया जाए सील : एसडीएम पुलकित
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी33-लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। अवैध फैक्टरियों और वर्कशॉप पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि ऐसी सभी इकाइयों को तुरंत प्रभाव से सील किया जाए जो नियमों को तोड़ रही हैं। एसडीएम पुलकित सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसी भी फैक्टरी, वर्कशॉप या अन्य कारखाने में यदि आगजनी अथवा अन्य दुर्घटनाओं से बचाव के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं और वह अवैध रूप से संचालित हो रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उन्होंने उपमंडल के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही अवैध औद्योगिक गतिविधियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि शनिवार को स्थानीय गीता कॉलोनी में संचालित एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से सात महिलाओं की मौत हो गई थी। यह घटना अत्यंत दुखद और गंभीर है। भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस समस्या से निपटने के लिए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी गठित की है। इस कमेटी में जिला नगर योजनाकार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग विभाग हिसार के उप निदेशक, सहायक श्रम आयुक्त एवं निरीक्षक, जिला दमकल अधिकारी, बीडीपीओ सफीदों व पिल्लूखेड़ा तथा नगरपालिका सफीदों के सचिव को शामिल किया गया है।
यह कमेटी उपमंडल में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी और जहां भी अवैध फैक्टरी, वर्कशॉप या अन्य औद्योगिक इकाई संचालित मिलती है उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे सील किया जाएगा।
Trending Videos