सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Doctors return to duty after two days of strike

Jind News: दो दिन की हड़ताल के बाद ड्यूटी पर लौटे चिकित्सक

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Mar 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Doctors return to duty after two days of strike
09जेएनडी14-नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के लिए महिलाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जींद। दो दिन की हड़ताल के बाद सोमवार को चिकित्सक ड्यूटी पर लौट आए हैं। इसके बाद नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पटरी पर लौट आई। सोमवार को कुल 1809 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई और 27 मरीजों के ऑपरेशन हुए।
Trending Videos

करनाल में चिकित्सक के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट करने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शुक्रवार को हड़ताल पर जाने का फैसला ले लिया था। इसके बाद चिकित्सकों ने शनिवार से हड़ताल पर चले गए थे। इसके बाद रविवार को आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी और सोमवार को चिकित्सक ड्यूटी पर लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के काम पर लौटते ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में पूरे दिन मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक मरीज सामान्य बीमारियों से संबंधित रहे जबकि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भी बड़ी संख्या में महिलाएं जांच और उपचार के लिए पहुंचीं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में कुल 314 मरीजों की जांच की गई।
इसके अलावा बाल रोग, मेडिसिन, हड्डी रोग, त्वचा रोग और नेत्र रोग विभागों में भी मरीजों की अच्छी खासी संख्या रही। अस्पताल में कुल 27 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। इनमें सामान्य सर्जरी, स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन और अन्य आवश्यक शल्य चिकित्सा शामिल रही।
चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिकता के आधार पर उन मरीजों का ऑपरेशन किया, जिनकी सर्जरी पिछले दो दिनों से टल रही थी।
सोमवार को मिली राहत
मरीज रमेश शर्मा, सुखविंद्र, रामकुमार, सतबीर सिंह, जगपाल का कहना था कि चिकित्सकों की हड़ताल से पिछले दो दिनों से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा जबकि कुछ मरीज इलाज के इंतजार में थे। सोमवार को डॉक्टरों के ड्यूटी पर लौटने के बाद उन्हें राहत मिली।

विभाग : मरीज संख्या
आयुर्वेद : 57
दंत चिकित्सा : 186
पथ्य के नियम : 09
कान : 31
आपातकाल : 08
सामान्य दवा : 417
जनरल सर्जरी : 04
होम्योपैथी : 43
नेफ्रोलॉजी : 01
प्रसूति एवं स्त्री रोग : 314
नेत्र विज्ञान : 201
हड्डी रोग : 214
बाल रोग : 144
मनोचिकित्सा : 180
कुल मरीज : 1809


सोमवार से नागरिक अस्पताल की सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। सोमवार को 1809 ओपीडी हुई है। इनमें से सामान्य दवा के बाद सबसे ज्यादा प्रसूति एवं स्त्री रोग से संबंधित 314 मरीज पहुंचे।
- डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed