{"_id":"69da9b8946e18fc2c704c668","slug":"the-then-district-education-officer-and-basic-education-officer-chargesheet-jind-news-c-199-1-sroh1009-151487-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी चार्जशीट
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के 50 कर्मचारियों को एरियर देने पर डायरेक्टर जनरल सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा पंचकूला ने जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा व डीईईओ प्रदीप दहिया को चार्ज शीट किया है। इसके अलावा इस मामले में पहले ही तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें लिपिक राजेश कुमार, उप अधीक्षक रमेश कुमार और अधीक्षक जयवीर शामिल हैं।
एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2004 से एरियर समेत अन्य लाभ ले रहा था जबकि वरिष्ठ कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद कर्मचारियों ने कोर्ट में याचिका दायर कर दी। कोर्ट ने शिक्षा विभाग के डायरेक्टर को इसकी जांच के आदेश दिए थे। डायरेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को निर्देश दिए थे कि सीनियर कर्मचारियों की प्रजेंटेशन की जांच की जाए और सीनियर कर्मचारी एरियर सहित अन्य लाभ लेने के हकदार हैं तो उन्हें लाभ दिए जाए। जांच के दौरान कर्मचारियों को चार सदस्यीय कमेटी भी बनानी थी।
कर्मचारियों ने बिना कमेटी बनाए ही प्रजेंटेशन के आधार पर 50 सीनियर कर्मचारियों को एरियर लाभ दे दिए। फिर शिक्षा विभाग काे पता चला कि जूनियर कर्मचारी को स्पेशल केस के तहत एरियर दिए थे। फिर शिक्षा विभाग ने 50 सीनियर कर्मचारियों के एरियर को विदड्रायल कर दिया। 50 सीनियर कर्मचारियों ने कोर्ट में याचिका फिर से याचिका दायर कि उनके एरियर को विदड्रायल किया जा रहा है। इसके बाद अब डायरेक्टर जनरल सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा पंचकूला ने जींद के जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा जो फिलहाल करनाल में ड्यूटीरत है। इसके अतिरिक्त प्रदीप दहिया उस समय के डीईईओ जो फिलहाल रेवाड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। दोनों को चार्जशीट कर दिया गया।
Trending Videos