{"_id":"69cebe12938e2b9c7d02efa7","slug":"trials-for-player-selection-at-sports-nursery-today-jind-news-c-199-1-jnd1010-150965-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेल नर्सरी में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेल नर्सरी में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गुरुकुल खेड़ा के कन्या गुरूकुल में खेल विभाग की तरफ से लड़कियों के लिए मुक्केबाजी की खेल नर्सरी को मंजूरी दी है। तीन अप्रैल को कन्या गुरुकुल में इसको लेकर ट्रायल होगी। गुरुकुल कमेटी उप प्रधान महीपाल खटकड़ ने बताया कि 15 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी को 1500 और 19 वर्ष कम आयु के खिलाड़ी को दो हजार रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाती है।
मुक्केबाजी ट्रायल को लेकर गुरुकुल परिसर में सुबह 10 बजे तक खिलाड़ी अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे। 10 से 19 साल तक की आयु होनी चाहिए। 25 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा।
राजकीय स्कूल उचाना कलां की फुटबॉल खेल नर्सरी में आठ साल से 19 साल की आयु के खिलाड़ियों की ट्रायल होगी। ये ट्रायल प्रशिक्षक की देखरेख में होगी। प्राचार्य अशोक नैन, डीपीई सुरेंद्र, और मनोज ने बताया कि तीन अप्रैल को तीन से सात बजे तक स्कूल फुटबॉल मैदान में ट्रायल होगी।
Trending Videos