सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for cyber fraud of Rs 94 thousand

Kaithal News: 94 हजार रुपये की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cyber fraud of Rs 94 thousand
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। मोबाइल फोन पर भेजे गए लिंक के जरिए युवक के क्रेडिट कार्ड से 94 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने ठग नवीन तिलक नगर, टोहाना निवासी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी, कैथल निवासी अनीष कुमार के मोबाइल पर 2 जनवरी को एक अज्ञात नंबर से लिंक/एप भेजी गई। जैसे ही अनीष ने लिंक पर क्लिक किया, उसके फोन में एक ऐप इंस्टॉल हो गई और उसके क्रेडिट कार्ड से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 81,419 रुपये और 12,651 रुपये कट गए। ठगी का एहसास होने पर अनीष ने तुरंत ऐप को डिलीट कर दिया और थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु और एएसआई विनोद कुमार ने की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी नवीन ने यह साइबर ठगी अपनी ई-सिम साइबर ठगो को कमीशन पर दी गई ई-सिम नंबर के जरिए अंजाम दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी इसी तरह की साइबर ठगी के एक पुराने मामले में तिहाड़ जेल, दिल्ली में बंद था। उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया गया था। व्यापक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed