{"_id":"6923550e89f746d1bf0ad4a4","slug":"night-surgeries-are-being-conducted-to-reduce-patient-waiting-times-kaithal-news-c-246-1-sknl1023-147225-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मरीजों की वेटिंग कम करने के लिए रात में हो रही सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मरीजों की वेटिंग कम करने के लिए रात में हो रही सर्जरी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ओटी के बाहर बैठे मरीजों के तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। आयुष्मान कार्ड पर कई महत्वपूर्ण बीमारियों का उपचार निजी अस्पतालों में बंद होने से जिला में स्वास्थ्य विभाग पर दबाव काफी बढ़ गया है। निजी अस्पताल में उपचार नहीं मिलने पर मरीज मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल व उप जिला अस्पताल जगाधरी में जा रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिन के साथ-साथ रात में भी सर्जरी कराने का निर्णय लिया गया है। विशेष सर्जिकल कैंप लगाकर अभी तक काफी लोगों की सर्जरी की भी जा चुकी है। रात में सर्जरी करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई गई है। विभाग के इस निर्णय से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को काफी राहत मिली है।
दरअसल आयुष्मान कार्ड पर 11 तरह के उपचार अचानक बंद होने से बड़ी संख्या में मरीज सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे थे। मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें तीन सप्ताह की वेटिंग देनी पड़ रही थी। इससे मरीजों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। क्योंकि कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिनमें तुरंत सर्जरी की जरूरत होती है। ऐसे में तीन सप्ताह का इंतजार करने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों के मर्ज को देखते हुए रात में सर्जरी करने का निर्णय लिया गया।
आंखों की सर्जरी बहुत ज्यादा:
जिला नागरिक अस्पताल में सबसे ज्यादा आंखों की सर्जरी होती है। हड्डी रोग की तुलना में आंखों की सर्जरी पांच गुणा ज्यादा हो रही है। गत एक सप्ताह में डॉक्टरों ने हड्डी रोग की कुल 11 सर्जरी की है। वहीं आंखों की सर्जरी 55 की गई हैं। इसके अलावा जनरल सर्जरी 54, गायनी सिजेरियन 43 हुई हैं। वेटिंग कम होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि सर्जरी के इंतजार में बीमारी बढ़ती जा रही थी।
जिला नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसलिए रात में भी मरीजों की सर्जरी कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। इससे वेटिंग कम हो गई है। प्रयास यही है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को जल्द से जल्द अच्छा उपचार मिले।
- डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
Trending Videos