{"_id":"69c96d5febd9a0ad4b0e172d","slug":"case-filed-against-hp-gas-agency-in-nizampur-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137852-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर में एचपी गैस एजेंसी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर में एचपी गैस एजेंसी पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की शिकायत पर ग्राम निजामपुर स्थित वरुणा एचपी गैस ग्रामीण वितरक के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया गया है। नांगल चौधरी खाद्य एवं पूर्ति विभाग के उप-निरीक्षक अशोक कुमार ने थाना निजामपुर में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उप-निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि एजेंसी पर स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट पूरी तरह प्रदर्शित नहीं थी। मौके पर स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला और कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। निरीक्षण के दौरान केवल एक कर्मचारी मौजूद मिला, जिसे एजेंसी संचालन की पर्याप्त जानकारी नहीं थी।
एजेंसी संचालक द्वारा समय पर एजेंसी नहीं खोलने और मनमर्जी से बंद रखने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। होम डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावित पाई गई। आरोप है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिलने के बावजूद डिलीवरी के मैसेज भेजे जा रहे थे।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि एजेंसी संचालक ने स्वयं एजेंसी बंद करने की अनुमति मांगी है, जो वर्तमान गैस आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए गंभीर लापरवाही मानी गई है।
Trending Videos