सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Traders met the MLA regarding the problem of waterlogging and sewerage in Park Road street.

Mahendragarh-Narnaul News: पार्क रोड गली में जलभराव व सीवरेज की समस्या को लेकर विधायक से मिले व्यापारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traders met the MLA regarding the problem of waterlogging and sewerage in Park Road street.
फोटो नंबर-13सीवरेज व जलभराव की समस्या को लेकर विधायक ओमप्रकाश यादव से मिलते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की पार्क रोड गली में जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव से मुलाकात कर समस्या रखी। व्यापारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में स्थिति गंभीर हो जाती है।
Trending Videos

व्यापारियों के अनुसार, बारिश शुरू होते ही पूरी गली में पानी भर जाता है जिससे दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। यहां सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या भी लगातार बनी रहती है जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। दुकानदारों का कहना है कि इस कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पानी निकलने के बाद सड़कों पर कीचड़ जमा हो जाता है जो कई दिनों तक साफ नहीं होता और बार-बार बारिश होने से हालात जस के तस बने रहते हैं।
व्यापारियों ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए जल्द समाधान की मांग की। इस पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed