सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accusation of attempting to grab land

Palwal News: जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accusation of attempting to grab land
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना। थाना क्षेत्र के गांव मुलथान से धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला सामने आया है। नूरजहां, पत्नी आस मोहम्मद ने कुछ लोगों पर पुश्तैनी सवा एकड़ जमीन हड़पने की नीयत से धोखे से अंगूठा लगवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही अल्ली और सलीम उनकी जमीन पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने मांडीखेड़ा सामान्य अस्पताल के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर साजिश रची।

नूरजहां ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें पति के कागजात और दवाइयां को लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचने पर कुछ दस्तावेज पर अंगूठे के निशान ले लिए गए। पूछने पर बताया गया कि यह प्रक्रिया हर माह मिलने वाली 700 रुपये की सहायता राशि के लिए है। वहीं, अली मोहम्मद उर्फ अल्ली ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जमीन आज भी नूरजहां के नाम पर है। थाना प्रभारी अभिषेक का कहना है कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed