{"_id":"6a31a18a7f5c8edc6301091c","slug":"young-woman-jumped-into-a-village-pond-palwal-news-c-24-1-pal1006-125057-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फोटो वायरल करने की धमकी से आहत युवती ने जोहड़ में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फोटो वायरल करने की धमकी से आहत युवती ने जोहड़ में लगाई छलांग
विज्ञापन
होड़ल के गांव में मृतक युवती के शव की तलाश में जुटी हुई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपी युवक पर केस दर्ज, एनडीआरएफ और पुलिस 30 घंटे से कर रही शव की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
नेशनल हाईवे स्थित मुंडकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की नीयत से जोहड़ में छलांग लगा दी। आरोप है कि गांव का युवक अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
युवती की जोहड़ में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों मौके पर पहुंचे, लेकिन 30 घंटा बीतने के बाद भी शव की जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि यश उसकी बहन को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे वह मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान था। इसकी जानकारी जब उसे मिली तो 14 जून को वह उसके घर शिकायत लेकर गया था, लेकिन युवक ने उसे मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
15 जून की सुबह लापता हुई युवती
घटना से आहत होकर युवती 15 जून की सुबह, दस बजे घर से लापता हो गई। गांव के लोगों ने युवती को गांव की जोहड़ की तरफ जाते हुए देखा। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने गांव के सरपंच और पुलिस से युवती को जोहड़ में खोजने की मांग की।
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद तलाशी अभियान के दौरान युवती का शव जोहड़ के गहरे पानी में कुछ समय के लिए सतह पर दिखाई दिया, लेकिन बाद में फिर से गहरे पानी में चला गया। तलाशी अभियान अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि युवती की तलाश के लिए करनाल और अन्य स्थानों से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। खबर लिखे जाने तक लापता युवती का शव बरामद नहीं हो पाया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ के गोताखोरों की सहायता से युवती की तलाश लगातार जारी है। -
अशोक कुमार, थाना प्रभारी