{"_id":"6a31a00abf79c6f18b06614a","slug":"yoga-is-essential-for-preventing-diseases-and-mental-peace-palwal-news-c-24-1-pal1006-125030-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बीमारियों से बचाव के साथ मानसिक शांति के लिए भी योग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बीमारियों से बचाव के साथ मानसिक शांति के लिए भी योग जरूरी
विज्ञापन
राजेश नागर ने विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर ‘कौशल संवाद’’ का विमोचन करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला स्तर पर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय परिसर में स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन जिला प्रशासन, हरियाणा योग आयोग, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय तथा जिला आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं भी योग क्रियाएं की। उन्होंने कहा कि बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल भी प्रदान करता है।
योग भारत की विरासत
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिससे हजारों वर्षों से मानव स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योग की महत्ता को केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। राजेश नागर ने विश्वविद्यालय के न्यूज लेटर कौशल संवाद का विमोचन किया और विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर आधारित स्टॉल भी लगाई गई थी, जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया।