{"_id":"6a319ee6170acca67201fa84","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-palwal-news-c-24-1-pal1005-125058-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
रूंधी और सोलाका रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
जीआरपी के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक की मौत ट्रेन से टकराने के कारण हुई है। तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जीआरपी पुलिस शव की पहचान कराने के लिए आसपास के इलाकों में सूचना प्रसारित कर रही है और मामले की जांच जारी है।