सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nuh grain market set for a makeover at a cost of 2.51 crore

Palwal News: नूंह अनाज मंडी की बदलेगी सूरत, 2.51 करोड़ से विकास कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nuh grain market set for a makeover at a cost of 2.51 crore
विज्ञापन
सड़कों से लेकर सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था तक होगी मजबूत


शेरसिंह डागर
नूंह। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी और बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रही नई अनाज मंडी नूंह की तस्वीर अब बदलने जा रही है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने मंडी के व्यापक विकास और विशेष मरम्मत कार्यों के लिए 2 करोड़ 51 लाख 39 हजार रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इन कार्यों का शुभारंभ मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पिंटू, जिला महामंत्री रमेश मनूवास तथा मार्केट कमेटी नूंह के चेयरमैन चेतराम ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नूंह अनाज मंडी क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण कृषि मंडियों में शामिल है। ऐसे में मंडी की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी की आंतरिक सड़कें होंगी दुरुस्त
परियोजना के तहत मंडी परिसर की आंतरिक सड़कों और सर्विस रोड की विशेष मरम्मत की जाएगी। लंबे समय से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। विशेषकर फसल सीजन और बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। परियोजना के तहत सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ वर्षा जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। इसके लिए अंडरग्राउंड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। मंडी में प्लेटफॉर्मों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा बाउंड्री वॉल की मरम्मत भी की जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, गुरुग्राम मंडल के कार्यादेश के अनुसार निर्माण कार्य 16 जून से शुरू होकर 13 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

किसानों और व्यापारियों में खुशी
आढ़ती सतपाल सिंगला, शेरसिंह, राहुल गोयल, रघुराज, अनिल उर्फ बिट्टू, गोकुल, राज गर्ग, विजय खुराना, सुधीर, सूरज, वरुण गर्ग व मार्केट कमेटी के सचिव वीरेंद्र का कहना है कि लंबे समय से मंडी की जर्जर सड़कों, जलभराव और खराब सीवरेज व्यवस्था के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने पर उन्होंने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed