सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM's Flying Squad raids municipal council office

Palwal News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने नगर पालिका कार्यालय में मारा छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
CM's Flying Squad raids municipal council office
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक शाकिर हुसैन ने टीम के साथ तावडू नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे तक टीम ने पिछले तीन वर्षों का लेखा-जोखा खंगाला। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति, सेवाओं तथा रिकाॅर्ड का अवलोकन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित मिले।
जांच में प्राॅपर्टी आईडी की एक शिकायत लंबित मिली। अधिकारियों की मानें तो एक वित्त वर्ष में 60 लाख प्रापर्टी टैक्स कलेक्शन का टारगेट है। नगर पालिका ने 16 जून तक 20 लाख 742 रुपये टैक्स वसूल लिया है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन के कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही एवं जनसेवाओं में देरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान निरीक्षक दीनदयाल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, नूंह अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed