{"_id":"69bdc4b235f26b0a840954db","slug":"137-crore-fraud-in-the-name-of-providing-land-fir-registered-against-four-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154085-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जमीन दिलवाने के नाम पर 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जमीन दिलवाने के नाम पर 1.37 करोड़ की धोखाधड़ी, चार पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी के सोमनाथ ने जमीन दिलाने के नाम पर करीब 1.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अंसल सुशांत सिटी के सोमनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उग्राखेड़ी के राजेश व सतिंदर, कुराड़ के कप्तान और बरनाला शामली के रियासत के साथ उनकी पुरानी जान पहचान थी। चारों ने उनको सेक्टर-24 में एक प्लॉट दिलाने के बहाने 25 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद उन्हाेंने रजिस्ट्री कराने की बात कही तो उनको उलझा दिया। आरोपियों ने कुराड़ गांव में एक एकड़ जमीन दिलाने की बात कहकर एक करोड़ रुपये में सौदा तय कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने 1.12 करोड़ रुपये का एग्रीमेंट कराया। रजिस्ट्री के नाम पर 12 लाख रुपये के स्टांप पेपर के लिए अलग से ले लिए। इस तरह 1.37 करोड़ रुपये लेकर भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। इसमें सामने आया कि एग्रीमेंट में दर्शाई जमीन रियासत के नाम पर नहीं मिली। उन्होंने सतिंदर और राजेश ने फर्जी एग्रीमेंट पर बतौर गवाह हस्ताक्षर किए थे। पुलिस ने चारों को कई बार जांच के लिए बुलाया। वे पेश नहीं हुए। थाना चांदनी बाग पुलिस के प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। ब्यूरो
Trending Videos