{"_id":"69a9f4a705ab0717ff07e628","slug":"27-injured-in-clash-after-holi-altercation-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153281-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: होली पर आपसी कहासुनी के बाद झड़प में 27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: होली पर आपसी कहासुनी के बाद झड़प में 27 घायल
समालखा। होली के त्योहार पर शहर और आसपास के क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद हुई झड़प में 27 लोग घायल हो गए है। शहर के साथ ही भापरा, नारायणा, मनाना, किवाना, करहंस, मच्छरौली व झट्टीपुर गांवों में हुई आपसी कहासुनी में करीब दो दर्जन से अधिक घटनाओं में 27 लोगों को चोटें लगीं। लगभग दो दर्जन लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Trending Videos
इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं। कुछ ने आपसी समझौते के कारण कार्रवाई न करने की बात कही। झट्टीपुर निवासी पूनम ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है। बुधवार दोपहर उसके बेटे को होली खेलते हुए गांव के एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी। जब वह शिकायत करने गई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। शहर के बंसल मॉल के पास शाम को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें दोनों तरफ के लोग घायल हुए। इनके अलावा मारपीट व दुर्घटनाओं में मच्छरौली के राजपाल, कालीरमन पाना के प्रिंस व मनोज, भापरा के सतबीर व हंसराज, समालखा के बबीता, सचिन, विपिन, धर्मेंद्र, रोहिणी, ललिता, देवेंद्र, सोनू, ओमवीर, अंकुश, मोहगाल, इरफान, किवाना के अमित व चरणपाल, नारायणा के मनदीप, सुमन व नितिन, मनाना के संदीप, महावटी की मीना, मोहित व सावन, सुंदर, यशपाल, सतबीर, मनोज व अमरदास को चोटें आईं है। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी गुलशन ने बताया कि शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।