Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
In Panipat, cough, cold, fever, and throat infections increased, and patients did not receive adequate medication.
{"_id":"69aab9a0e918623aea09051f","slug":"video-in-panipat-cough-cold-fever-and-throat-infections-increased-and-patients-did-not-receive-adequate-medication-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में खांसी-जुकाम और बुखार के साथ गले में बढ़ा इंफेक्शन, मरीजों को नहीं मिली पूरी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में खांसी-जुकाम और बुखार के साथ गले में बढ़ा इंफेक्शन, मरीजों को नहीं मिली पूरी दवा
मौसम बदलाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में खासी-जुकाम, बुखार के साथ गले में इंफेक्शन के मामले बढ़ने लगे हैं। फिजिशियन की ओपीडी में करीब 300 मरीज खांसी-जुकाम और बुखार के पहुंचे रहे हैं और ईएनटी विशेषज्ञ की ओपीडी 80 से बढ़कर 110 तक पहुंचने लगी है इसमें ज्यादातर गले में इंफेक्शन के कारण दर्द, खराश होने के आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों को इलाज व दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं अस्पताल में मरीजों को गले की दवा न मिलने से बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन और ईएनटी विशेषज्ञ की ओपीडी सामान्य दिनों से ज्यादा रहने लगी है। इसमें ज्यादातर खांसी-जुकाम, बुखार के साथ गले में इंफेक्शन के मरीज आ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. जैसमीन ने बताया कि मौसम बदलाव हो रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी बढ़ने से लोग लापरवाही कर रहे हैं और खांसी-जुकाम दो से तीन दिन रहते ही बुखार से ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे समय में लोगों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। सुबह-शाम मौसमानुसार हल्के गर्म कपड़े या पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए और खांसी-जुकाम होते ही चिकित्सक से परामर्श अवश्य करना चाहिए। ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ डॉ. शिवांजलि ने बताया कि दिन में गर्मी होने से लोग ठंडा पानी पीने लगे हैं या पसीना आने पर ही पानी पी रहे हैं इससे गला खराब हो रहा है और इंफेक्शन का कारण बन रहा है। लोगों को हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। पसीना आने पर थोड़ी देर रूककर पानी पीना चाहिए और गले में हल्का दर्द या खराश होते ही चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए।
मौसम बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में पहुंच रहे सभी मरीजों को इलाज व दवा दी जा रही है जो दवा अस्पताल में खत्म हो गई हैं उनकी मांग भेजी जा चुकी है। शनिवार को अस्पताल में सभी दवा आ जाएंगी। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।