सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sports Accelerator Center to be built in Rajakhedi

Panipat News: राजाखेड़ी में बनेगा स्पोर्ट्स एक्सीलेटर सेंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Sports Accelerator Center to be built in Rajakhedi
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 22 मॉडल संस्कृति व पीएमश्री विद्यालयों में विभिन्न खेलों के स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर खोले जाएंगे जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। वहीं पानीपत के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ी का चयन विभिन्न खेलों के स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर के लिए किया गया है। इस पहल से अब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
Trending Videos

विद्यालय में स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर स्थापित होने से छात्र विभिन्न खेलों की बारीकियां सीख सकेंगे और जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर प्राप्त करेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय को विशेष बजट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के तहत स्कूल परिसर में एक आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण भी किया जाएगा जिससे सर्दी, गर्मी व बरसात के मौसम में भी खिलाड़ियों के अभ्यास में कोई बाधा न आए। शिक्षा विभाग पीएमश्री व मॉडल संस्कृति स्कूलों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर रहा है।
सरकार का उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता की शैक्षणिक, तकनीकी व खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी दिशा में विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, डिजिटल लाइब्रेरी, बेहतर फर्नीचर, स्वच्छ व सुरक्षित परिसर विकसित किए जा रहे हैं।
समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना समन्वयक अनिल मलिक ने बताया कि पीएमश्री व मॉडल संस्कृति विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि अब राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ी में स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा कुछ समय पहले पत्र जारी किया गया है। विभाग से जैसे ही बजट उपलब्ध होगा वैसे ही उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed