सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebrated Phag Festival with splashes of colours

Panipat News: रंगों की डाट लगा मनाया फाग महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Phag Festival with splashes of colours
विज्ञापन
इसराना। नौल्था गांव में लोगों ने रंगों की डाट लगाकर फाग महोत्सव मनाया और अपनी नौ शताब्दी से चली आ रही ऐतिहासिक फाग महोत्सव की परंपरा को कायम रखा।
Trending Videos

महोत्सव से ग्रामीणों ने पहले बाबा लाठे और देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां निकाली। महोत्सव में दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।
कमेटी प्रमुख खिलार सिंह जागलान और पवन जागलान ने बताया कि गांव में फाग महोत्सव पर रंगों की डाट लगाई जाती है यह गांव की वर्षों पुरानी पंरपंरा है। गांव के युवा आज भी इस को जोश व उत्साह से निभा रहे हैं। नौल्था के ऐतिहासिक रंगों की डाट फाग महोत्सव को देखने के लिए प्रदेशभर के अन्य जिलों भी लोग पहुंचे और फाग उत्सव का हिस्सा बने। नौल्था में इस बार भी परंपरा को कायम रखते हुए कढ़ाओं में उबला रंग ठंडा कर प्रमुख चौपालों पर रख गया। गांव की सभी बिरादरियों के लोग आपसी भेद भाव भुला कर चौपालों के नीचे गली में जमा हो गए व ऊपर से सभी पर रंग डाल कर रंगों की डाट की परंपरा निभाई गई।
रंगों की डाट के इस खेल में जाति, वर्ग, समुदाय व छोटे बड़े का भेदभाव भुला कर सभी ने एक दूसरे को रंग लगाया और प्रेमभाव से एक दूसरे को रंग लगा कर फाग महोत्सव मनाया। बाबा लाठे वाले व देवी देवताओं झांकी निकालकर महोत्सव का शुभारंभ हुआ-
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन जागलान ने बताया कि गांव में फाग महोत्सव की शुरूआत परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने बाबा लाठे वाले व देवी देवताओं की झांकियां सजाकर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाल कर की। पहले बाबा लाठे के मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की और उसके बाद गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। अब की बार शोभा यात्रा में झोटा बुग्गी की जगह रथों का इस्तेमाल किया गया। शोभायात्रा के आगे ग्रामीण डीजे की ताल पर नाच रहे थे। महिलाओं ने धार्मिक गीत गाकर शोभायात्रा और झांकियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed