{"_id":"69a9f516eb7900a295097b69","slug":"pradhan-committed-suicide-out-of-frustration-fir-lodged-against-brother-and-nephews-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153235-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रधान ने तंग आकर की थी आत्महत्या, भाई और भतीजों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रधान ने तंग आकर की थी आत्महत्या, भाई और भतीजों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा चैरिटेबल ट्रस्ट कॉलेज के प्रधान टीडीआई सेक्टर-23 निवासी अश्वनी कक्कड़ की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। उन्होंने अपने भाई और उनके बेटों से तंग आकर आत्महत्या की थी। पुलिस को अलमारी से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
इसमें अश्वनी ने साफ लिखा है कि मैं खुद नहीं मर रहा, मुझे मारा जा रहा है। मृतक की पत्नी ने थाना चांदनी बाग पुलिस में शिकायत देकर अपने जेठ और उनके बेटों पर उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रीता कक्कड़ ने चांदनी बाग थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके ससुर अमीरचंद कक्कड़ ने वर्ष 2006 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा में एक चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से कॉलेज बनाया था। उनकी मृत्यु के बाद उनके पति अश्वनी कक्कड़ कॉलेज के प्रधान थे। उनके बड़े भाई प्रदीप कक्कड़ उपप्रधान और अनिल कक्कड़ खजांची थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दोनों जेठ वर्ष 2016 से अश्वनी को परेशान कर रहे थे और कॉलेज को बंद कर दिया था। कॉलेज परिसर में मारपीट, मारने की धमकी दी थी। वह अपने पति के साथ मई और जून 2025 में कॉलेज दोबारा शुरू करने के लिए शाहाबाद गए थे। उनके जेठ प्रदीप, अनिल और उनके बेटों आकाश व शुभम कक्कड़ ने उनके पति अश्वनी के साथ मारपीट की। उन्हें धक्का देकर बाहर निकाला दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद अश्वनी सदमे में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अश्वनी ने 20 फरवरी को अपने भाई प्रदीप के साथ अंतिम बार फोन पर बात की थी।
उनके बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत चली। उनका आरोप है कि प्रदीप ने कहा कि तेरा कॉलेज में कोई हिस्सा नहीं है। यहां आया तो जान से मार देंगे। अश्वनी इसके बाद गुमसुम रहने लगे और मानसिक तनाव के चलते 22 फरवरी फंदा लगा लिया।
Trending Videos