सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A man who started stealing to get a new motorcycle was arrested by the police.

Panipat News: नई मोटरसाइकिल चलाने के शौक में शुरू की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
A man who started stealing to get a new motorcycle was arrested by the police.
विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने रविवार शाम ट्रक यूनियन के पास से वाहन चोरी के आरोपी हरप्रीत उर्फ हैप्पी निवासी बतरा कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नई मोटरसाइकिल चलाने का शौक है। जिस कारण वह मोटरसाइकिल चोरी करता है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और जमानत पर जेल से बाहर आया था।
Trending Videos

एवीटी सेल प्रभारी राकेश ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम सूचना मिली थी सेक्टर-25 ट्रक यूनियन के पास एक संदिग्ध युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। तुरंत ही टीम ने दबिश देकर आरोपी हरप्रीत उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कोर्ट परिसर से एक मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछता की तो आरोपी ने पांच मोटरसाइकिल चोरी करने कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद की ली। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश किया। जहां से उसके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. आरोपी ने 23 मार्च को मार्च कोर्ट परिसर की दीवार के साथ लगती गंदा नाला पटरी से विकास नगर निवासी विपिन की मोटरसाइकिल चोरी।

2. आठ जनवरी को कोर्ट परिसर की दीवार के पास गंदा नाला पटरी से उंटला गांव निवासी राजवीर की मोटरसाइकिल चोरी।

3. 23 फरवरी को गंदा नाला पटरी से करनाल के स्टोंडी गांव निवासी राजेश मोटरसाइकिल चोरी।

4. 22 फरवरी 2022 को मित्तल मेगा माल के बाहर से शिव नगर निवासी हिमांशु अरुण की मोटरसाइकिल चोरी।

5. 23 जनवरी को जिला सचिवालय के पास से देसराज कॉलोनी निवासी नंद किशोर की मोटरसाइकल चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed