सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Urs of Bu Ali

Panipat News: कलंदर दरगाह में तीन दिवसीय सालाना उर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Urs of Bu Ali
कलंदर दरगाह​ में चादरपोशी करते जायरीन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। कलंदर दरगाह के तीन दिवसीय साल उर्स का सोमवार को दूसरा दिन रहा। दरगाह में देशभर से आए जायरीन ने माथा टेककर अमन चैन की दुआ की। दिन में चादरपोशी की गई और शाम को कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली प्रस्तुत की। दमा दम मस्त कलंदर... कव्वाली ने सभी का मन मोहा और उर्स को यादगार बनाया।
Trending Videos

खादिम अबू हब्जा ने बताया कि हरियाणा वक्फ बोर्ड द्वारा हजरत शरफुद्दीन बू अली शाह कलंदर का 727 वां वार्षिक तीन दिवसीय उर्स का सोमवार को दूसरा दिन रहा। दिन में अनेकों ने चादरपोशी की। सुबह सात बजे कुरान खानी और दस बजे फातिहा हुआ। दोपहर 12 बजे लंगर शुरू हुआ। शाम साढ़े पांच बजे फातेहा हुआ और साढ़े आठ बजे लंगर की व्यवस्था रही। रात दस बजे कव्वाली प्रस्तुत की गई। दमा दम मस्त कलंदर... कव्वाली ने माहौल को ऊर्जावान बनाया। बू अली शाह कलंदर की याद में कई भावपूर्ण कव्वालियां गाई गई। उर्स में देशभर से जायरीन ने माथा टेका और अमन चैन की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार 31 मार्च को उर्स के तीसरे दिन समापन पर रात सवा नौ बजे कुरान का पाठ किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन अपना संबोधन देंगे। उसके बाद रात साढ़े दस बजे कव्वाली प्रस्तुत की जाएंगी। हजरत शरफुद्दीन के जीवन और शिक्षाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed