{"_id":"69caef1e5a4edd1d270fd277","slug":"inld-will-set-up-farmer-grievance-redressal-centres-in-every-market-of-the-state-abhay-singh-chautala-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154623-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो प्रदेश की हर मंडी में बनाएगी किसान कष्ट निवारण केंद्र : अभय सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो प्रदेश की हर मंडी में बनाएगी किसान कष्ट निवारण केंद्र : अभय सिंह चौटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रदेश की प्रत्येक अनाज मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित करेगी। यहां किसानों को फसल खरीद, भुगतान, तौल, उठान और प्रशासनिक लापरवाही जैसी समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने ये घोषणा सोमवार को गंगा एग्रो इंडस्ट्रीज के उद्घाटन पर किसानों को संबोधित करते हुए की। उन्होंने इससे पहले गंगा एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन चौधरी प्रेम सिंह भालसी, निदेशक डॉ. नवीन नैन भालसी के साथ रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इनेलो अब किसान हितों की लड़ाई को प्रदेश में लेकर जाएगी। वे हर मंडी तक पहुंचकर जमीनी स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान अनेक समस्याओं से घिरा हुआ है, लेकिन सरकार और प्रशासन उसकी आवाज सुनने को तैयार नहीं। ऐसे समय में इनेलो संगठन किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को केवल सुनेगी ही नहीं, बल्कि उनके समाधान के लिए संघर्ष, दबाव और जनआंदोलन का रास्ता भी अपनाएगी।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को प्रत्येक अनाज मंडी में खरीद की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने और किसानों से सीधे संवाद स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि फसल खरीद में हो रही गड़बड़ियों, देरी, शोषण और अव्यवस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करते हुए किसानों को न्याय दिलवाएं।
Trending Videos