सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Someone's account is seized, someone's UPI is closed, no hearing is held in the bank.

Panipat News: किसी का खाता सीज जो किसी का यूपीआई बंद, बैंक में नहीं सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Someone's account is seized, someone's UPI is closed, no hearing is held in the bank.
सेक्टर-11-12 में ​स्थित कोटेक महिंद्र बैंक की शाखा के बाहर तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। कोटक महिंद्रा बैंक में पिछले कई दिनों से उपभोक्ताओं के बैंक खाते तक सीज कर दिए हैं। इसके साथ यूपीआई भी बंद कर दिया है। बैंक में आए उपभोक्ताओं को बिना कुछ समाधान के लौटना पड़ रहा है। सोमवार को पुलिस के पहुंचने की सूचना के बाद तीनों शाखाओं पर उपभोक्ता अपने खातों की जानकारी लेने पहुंचे। कई उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उपभोक्ताओं ने बैंक अधिकारियों पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos

कोटक महिंद्रा की जीटी रोड, सेक्टर-12 और मॉडल टाउन स्थित तीनों शाखाओं पर सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस टीम पहुंच गई। शाखाओं पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को अगले आदेशों तक शाखा न खोलने देने के निर्देशों के बारे में बताया कराया। तीनों शाखाओं पर पुलिस पहुंचने की जानकारी लगते ही उपभोक्ता अपने खातों की जानकारी लेने पहुंच गए। जीटी रोड स्थित शाखा के बाहर सुबह साढ़े नौ बजे ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए। बैंक अधिकारी व कर्मचारियों को भी अंदर नहीं जाने दिया तो लोगों की चिंता बढ़ गई। पुलिस टीम से विषय की जानकारी लेने पर कोई जवाब नहीं मिला तो चिंता और बढ़ गई। बैंककर्मी मामले को भांपते हुए शाखा से काफी दूर जाकर खड़े हो गए। पुलिस ने करीब 12 बजे शाखा खोलने की इजाजत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा खुलने की लगी लंबी लाइन
शाखा खुलते ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सबसे लंबी लाइन कैश काउंटर पर लगी। लोगों ने अपनी खातों से रुपये निकलवाने शुरू कर दिए। वहीं कुछ उपभोक्ताओं को परेशानी को खाते से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। नूरवाला के संदीप ने बताया कि उनका जीटी रोड स्थित शाखा में खाता है। उनका खाता दो दिन पहले सीज कर दिया था। वह बैंक में इसकी जानकारी लेने आए। यहां शाखा बंद मिली। उनके बार-बार कहने के बाद खाते से संबंधित विवरण नहीं दिया गया।

कोट्स फोटो
खाते से भुगतान नहीं हो पा रहा
बापौली के कमल ने बताया कि वह तीन साल से बैंक का उपभोक्ता है। वह यूपीआई से भुगतान करता है। उनका यूपीआई पांच-छह दिन से बंद है। उनकी समस्या के समाधान करने की बजाय बैंक और कंपनी एक दूसरे पर बात टाल रहे हैं। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधि की फोन पर बैंककर्मी से भी बात करा दी। उनके खाते से भुगतान नहीं हो पा रहा है। अब गाड़ी के किस्त तक की चिंता बढ़ गई है। बैंक में कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।


कोट्स फोटो
खाता खुलवाने के लिए काट रहा चक्कर

सेक्टर 29 के मोहिउद्दीन ने बताया कि वह बैंक में खाता खुलवाने के लिए कई दिन से चक्कर काट रहा है। बैंक में कोई भी उसका खाता खोलने को तैयार नहीं है। सोमवार को भी सुबह साढ़े नौ बजे बैंक में पहुंच गया था। बैंक में पहले तो पुलिस होने के चलते कोई सुनवाई नहीं की। वे अंदर गए तो किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed