सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ATM booth facility will soon be available at railway stations

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी एटीएम बूथ की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
ATM booth facility will soon be available at railway stations
विज्ञापन
पानीपत। यात्रियों की सुविधा के लिए डीआरएम कार्यालय से रेलवे स्टेशन पर एटीएम बूथ बनाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय
Trending Videos

अधिकारियों ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। इसके जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद स्टेशन परिसर में एटीएम बूथ की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर एटीएम की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को नकदी निकालने के लिए स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ असुविधा भी होती है। खासकर रात के समय या आपात स्थिति में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे द्वारा एटीएम बूथ लगाने की पहल यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
स्टेशन पर एटीएम बूथ लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जा रहा है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री मनदीप और राजेश कुमार ने बताया कि अक्सर सफर के दौरान अचानक नकदी की जरूरत पड़ जाती है लेकिन स्टेशन पर एटीएम बूथ नहीं होने के कारण बाहर जाना पड़ता है। अगर स्टेशन पर ही एटीएम की सुविधा मिल जाएगी तो काफी सुविधा होगी। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह सुविधा बहुत जरूरी है। रात के समय बाहर जाकर पैसे निकालना सुरक्षित नहीं होता। स्टेशन पर एटीएम होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

वर्जन :

यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए एटीएम बूथ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। दिल्ली डीआरएम कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसे प्लेटफार्म पर ही लगाया जाएगा।
-मुकेश बुरडे, वाणिज्य निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed