सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khavasi's bid was for Rs 71,000 and Sarathi's for Rs 1.61 lakh.

Panipat News: खवासी की 71 हजार और सारथी के लिए 1.61 लाख की लगी बोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Khavasi's bid was for Rs 71,000 and Sarathi's for Rs 1.61 lakh.
महावीर जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। महावीर जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा में औद्योगिक नगरी श्रीजी के जयघोष के साथ गूंज उठी। भगवान का खवासी बनने के लिए 71 हजार और सारथी के लिए 1.61 लाख की बोली लगी। खवासी बनने का मौका विभोर जैन और अनुभव जैन को तो सारथी बनने का मौका भूपेंद्र जैन परिवार को मिला। इनके साथ 21 से 31 हजार तक की तीन से चार बोलियां और लगी। पालकी यात्रा में समाज के लोगों में उत्साह देखने वाला रहा।
Trending Videos

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन किड्स स्कूल से पालकी यात्रा शुरू की। सुबह विमानोत्सव किया। इसमें भगवान महावीर को श्री दिगंबर जैन मंदिर मेन बाजार से पालकी में विराजमान कर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। महोत्सव का शुभारंभ भगवान महावीर व संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद बोलियां लगाकर पात्रों का चयन किया गया। कार्यक्रम में सभी को मुनि विशद सागर महाराज का आशीर्वाद मिला। मुनि श्री ने कहा कि विश्व के कई देशों में तलाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भगवान महावीर के उपदेशों अहिंसा व जीओ और जीने दो की आवश्यकता है। अगर विश्व में शांति चाहते हो तो भगवान महावीर के उपदेशों पर चलना होगा और भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर सभी को संकल्प लेना होगा कि हमें शांति के प्रयास में विश्व आगे बढ़ाना होगा तभी विश्व कल्याण संभव है। उसके बाद वार्षिक रथ यात्रा का प्रारंभ हुआ इसमें श्रीजी को स्वर्ण रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पंचायत के अध्यक्ष सुनील जैन और एडवोकेट मेहुल जैन ने बताया कि शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश, हरियाणा दिल्ली और मथुरा के बैंड शहनाई के द्वारा शोभायात्रा में प्रभु का यशोगान किया गया। हरिद्वार से आए कलाकारों ने कार्यक्रम में मनमोहक झांकियां निकाली जो आकर्षण का केंद्र बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से यहां पहुंची यात्रा
यात्रा दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जैन मोहल्ला से प्रारंभ होकर अमर भवन चौक, गुड मंडी बाजार, हलवाई हट्टा, सुभाष बाजार, सलारगंज गेट, इंसार बाजार, इंदिरा बाजार होते हुए मंदिर में पहुंचने पर संपन्न हुई। इस अवसर पर जैन पंचायत के सचिव मनोज जैन, दिनेश जैन, विनय जैन, सुरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, कुणाल जैन, सुशील जैन व सुरेश जैन उपस्थित रहे।

महावीर जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद

महावीर जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद

महावीर जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद

महावीर जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद

महावीर जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद

महावीर जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed