सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A special train will leave for Ayodhya on 26th to visit the Ram temple.

Panipat News: अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए 26 को जाएगी विशेष ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
A special train will leave for Ayodhya on 26th to visit the Ram temple.
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 26 मार्च को अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए एक विशेष ट्रेन जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ नागरिक सरल पोर्टल पर 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विशेष ट्रेन 26 मार्च को अंबाला से रवाना होगी। ट्रेन कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी। यहां संबंधित जिलों के श्रद्धालु ट्रेन में सवार होंगे।
Trending Videos

यात्रा को अंबाला रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या और भारत के अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में सक्षम बनाना है। इस योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा संबंधी बाधाएं और स्थानीय व्यवस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा में रुकावट न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह साथ ही अन्य स्टेशनों पर मंत्रियों द्वारा ट्रेन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा अंबाला कैंट से ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होगी। इसके लिए यात्रियों को दोपहर 12 बजे तक स्टेशन पर पहुंचना होगा। इसके बाद कुरुक्षेत्र शाम को तीन बजे, करनाल शाम को साढ़े तीन बजे, पानीपत शाम को चार बजे, सोनीपत शाम को साढ़े चार बजे और शाम को पांच बजे दिल्ली से आगे ट्रेन को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए वैध फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, आवेदन कर्ता का परिवार पहचान पत्र नंबर, आवेदक द्वारा ऑनलाइन स्व-घोषणा कि वह प्रस्तावित यात्रा करने के लिए सभी प्रकार से योग्य हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed