सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man riding a motorcycle died after being hit by an Eeco.

Panipat News: इको की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a motorcycle died after being hit by an Eeco.
विज्ञापन
समालखा। थाना समालखा क्षेत्र के गांव डिकाडला के पास बुधवार देर शाम आठ बजे इको कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक सुनील की (43) की मौत हो गई। सुनील के चचेरे भाई जोगिंद्र ने अज्ञात इको चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी।
Trending Videos

डिकाडला गांव के जोगिंद्र ने बताया कि उनके ताऊ के बेटे सुनील बुधवार देर शाम करीब आठ बजे गांव से समालखा जा रहे थे। जैसे ही भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो समालखा की ओर से आ रहे इको ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए और इको उनके ऊपर से उतर गई। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जोगिंद्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed