{"_id":"69bf1016dbfcc126ec0263b4","slug":"accused-of-cheating-by-changing-atm-card-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154145-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का आरोपी पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शहर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक संदिग्ध आरोपी को पीड़ित ने साहस दिखाते हुए रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान रोहतक निवासी युवक के रूप में हुई है। उसके पास से विभिन्न बैंकों के कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी बेटी के इलाज के लिए पैसे निकालने एटीएम बूथ पर आया था। इसी दौरान आरोपी ने मदद के बहाने उसका कार्ड बदलकर पुराना कार्ड थमा दिया। उसको शक हुआ तो उसने विरोध किया। आरोपी मौके से भागने लगा। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की जेब में रखे पर्स में कई बैंकों के कार्ड मिले। आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड वापस कर दिया। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना समालखा के प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसमें निष्पक्ष जांच की जाएगी। संवाद
Trending Videos