{"_id":"69cee6d6e403fcaec70a28f4","slug":"bright-sunshine-raises-maximum-temperature-rain-likely-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-154787-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तेज धूप से बढ़ा अधिकतम तापमान, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तेज धूप से बढ़ा अधिकतम तापमान, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस बार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मंगलवार को बारिश के बाद तापमान लगातार बढ़ने लगा है। वीरवार को पूरा दिन तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बारिश के आसार जताए हैं।
जिले में मौसम बदलने से तापमान घट-बढ़ रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। फिर बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में कमी आई। अब अप्रैल माह शुरू होते ही गर्मी ने फिर से लोगों को सताना शुरू कर दिया है। वीरवार का सुबह ही आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ा। अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा तीन डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए पंखे और एसी का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
मौसम बार-बार बदलने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। किसानों को फसल उत्पादन कम होने की चिंता सता रही है। महराना निवासी राजेंद्र और सोनू ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगी लेकिन बार-बार बारिश से फसल की कटाई प्रभावित हो रही है इसका असर उत्पादन पर भी पड़ रहा है। ज्यादा बारिश से गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं और ताजा तेज धूप से गेहूं की बाली सूख जाएंगी इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को फिर से बारिश हो सकती है जिससे तापमान में कमी आएगी। अगले सप्ताह मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार हैं और किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।
Trending Videos