{"_id":"69bdc325f7fd9b54590c040e","slug":"extortion-demanded-from-the-caretaker-of-krbl-limited-company-panipat-news-c-244-1-pnp1001-154081-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: केआरबीएल लिमिटेड कंपनी के केयर टेकर से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: केआरबीएल लिमिटेड कंपनी के केयर टेकर से मांगी रंगदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। भोड़वाल माजरी व पट्टीकल्याणा गांव स्थित केआरबीएल लिमिटेड कंपनी की जमीन के केयर टेकर दिल्ली के संजय गुप्ता से वाट्सएप कॉल और मैसेज पर रंगदारी मांगी है। फिलहाल बदमाशाें ने रंगदारी की राशि नहीं बताई है। वहीं जमीन की साफ सफाई की देखरेख कर रहे भोड़वाल माजरी के पूर्व सरपंच को जान से मारने की धमकी दी है। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रीतमपुरा दिल्ली की दीपाली एन्क्लेव के संजय गुप्ता ने थाना समालखा पुलिस को शिकायत दी है। उन्हाेंने बताया कि वह केआरबीएल लिमिटेड में केयर टेकर के पद पर है और भोड़वाल माजरी व पट्टीकल्याणा गांव स्थित भूमि की देखरेख करते हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर गठित कमेटी आरएम लोहडा की ओर से सितंबर 2025 में बोली आयोजित की गई थी। इसमें केआरबीएल लिमिटेड की सबसे अधिक बाेली फाइनल होने के तीन दिसंबर 2025 को सेल सर्टिफिकेट जारी कर दिया। यह 128 एकड़ भूमि है। उनके मोबाइल पर 12 मार्च को व्हाट्सएप काल व मैसेज आ रहे हैं। इनमें पैसों की मांग की जा रही है। उनको पैसे न देने पर जान से मारने और जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी है। उन्होंने जमीन की देखरेख व साफ सफाई के लिए भोड़वाल माजरी के पूर्व सरपंच विजयपाल को रखा है। भोड़वाल माजरी गांव के महेंद्र ने 18 मार्च को उनकी जमीन पर आकर धमकी दी। उसने विजयपाल को कहा कि संजय गुप्ता से पैसे दिलवा दे नहीं तो दोनों को जान से मारकर जमीन पर कब्जा कर लेगा। विजयपाल ने उनको इस बारे में जानकारी दी। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी गुलशन ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
Trending Videos