{"_id":"69c99b9ec830e23964098184","slug":"fir-against-five-people-including-the-manager-panipat-news-c-244-1-pnp1012-154565-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मैनेजर समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मैनेजर समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। झांब गांव के जसबीर ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत पांच लोगों पर कार लोन कर 4.69 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। व्यक्ति का आरोप है कि कंपनी ने उसकी कार पर लोन कर पेमेंट एक डीलर के खाते में कर दी। डीलर ने उसे कोई पैसा नहीं दिया और अब कंपनी कार उठाने की धमकी दे रही है। थाना चांदनीबाग पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जसबीर ने पुलिस को दी शिकायत में उसकी नई अनाज मंडी में स्टार प्रिंट एंड पैक के नाम से प्रिंटिंग प्रेस हैं। कुछ दिन पहले कार डीलर पंकज, संदीप व संजीव मेरे कार्यालय पर आए और कार लोन कराने के लिए कहा। पंकज व संदीप मेरे सारे दस्तावेज और हस्ताक्षर कराकर ले गए और कहा कि पैसा खाते में आ जाएगा। कुछ दिन बाद वह चाेला मंडल फाइनेंस कंपनी के सेक्टर-25 कार्यालय पर पहुंचा तो वहां पर मैनेजर चेतन व संदीप मिले। उन्होंने कहा कि लोन कर दिया और पेमेंट पंकज के खाते में आरटीजीएस कर दी। पंकज के खाते से लोन की पेमेंट दिला देंगे। इसके बाद वह उसे लेकर पंकज के पास पहुंचे। जहां पर पंकज ने उसे 4.69 लाख रुपये का चेक दिया। चेक को बैंक में लगाया तो पेमेंट स्टॉप बताकर भुगतान रोक दिया गया।
इसके बाद वह वापस मैनेजर चेतन के पास पहुंचा तो उसने दो-चार दिन का समय मांगा। लेकिन उसे पैसे नहीं दिए गए। अब आरोपी उस पर लोन की किस्त जमा करने का दबाव बना रहे हैं। किश्त जमा न करने पर उसकी कार उठाने की धमकी देते हैं। जसबीर ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने थाना पुलिस ने मामले की जांच कराई। पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। जांच के बाद थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos