{"_id":"69d429391e0d9968bc0004e4","slug":"four-accused-arrested-for-attack-on-councilors-husband-surendra-garg-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155073-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने वार्ड- 17 की पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग के किशनपुरा स्थित कार्यालय में घुसकर मारपीट करने के चार आरोपियों को सोमवार देर शाम सेक्टर-6 रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ नगर निवासी प्रिंस व मोहित और किशनपुरा निवासी सागर व विकास के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में खलीला प्रहलादपुर गांव निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वार्ड नंबर 17 की पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग के पास काम करता है।
वार्ड नंबर 17 में सिद्धार्थ नगर निवासी मोहित सफाई सुपरवाइजर है। सुपरवाइजर काम ठीक से नहीं कर रहा था। बार-बार शिकायत आ रही थी। पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग ने इसे लेकर सुपरवाइजर मोहित को समझाने के लिए तीन अप्रैल को अपने कार्यालय पर बुलाया था। सुरेंद्र गर्ग सुपरवाइजर को समझा रहा था तभी वह गुस्सा करते हुए बहस करने लगा। यह देख उसने सुपरवाइजर को समझा कर वहां से भेज दिया। सुपरवाइजर ने फिर से आकर उन पर हमला कर दिया था। ब्यूरो
Trending Videos