सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband accused of posting objectionable posts on social media

Panipat News: पति पर लगाया सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of posting objectionable posts on social media
विज्ञापन
समालखा। समालखा क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और एक अन्य महिला पर उत्पीड़न करने व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति एक अन्य महिला के साथ रहता है। वे दोनों उसका व उसकी बेटी का पीछा करते हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। समालखा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति पिछले करीब दो महीने से दूसरी महिला के साथ रह रहा है। आरोप है कि दोनों मिलकर उसकी बेटी का पीछा करते हैं और उसे परेशान करते हैं। उसके मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबरों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो व अभद्र टिप्पणियां भेजी गईं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कथित रूप से अशोभनीय सामग्री पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया गया।
Trending Videos

महिला का कहना है कि रात के समय घर के बाहर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाते हैं और जान से मारने की धमकी दी जाती है। महिला ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 78, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed