सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The census will be conducted in two phases, the first phase of which will begin on May 1.

Panipat News: जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जाएगा, पहला चरण एक मई को होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
The census will be conducted in two phases, the first phase of which will begin on May 1.
विज्ञापन
पानीपत। जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। यह पहली बार डिजिटल पर होगी। पहला चरण एक से 30 मई होगा। इसमें हाऊस लिस्टिंग ऑपरेशन किया जाएगा। दूसरा चरण नौ से 28 फरवरी 2027 को होगा।
Trending Videos

हरियाणा सेंसेक्स ऑपरेशन के निदेशक ललित जैन ने इसके लिए वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस पर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दो चरणों में होने वाली जनगणना की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल जनगणना की जाएगी। उन्होंने उपायुक्त और संबंधित विभाग से सुझाव लेकर काम करने का आश्वासन दिया। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और इसे मिशन मोड में पूरा करें।
प्रमुख स्थानों पर आकर्षक होर्डिंग्स लगाने और स्कूल में प्रवेश के दौरान अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला जनगणना समन्वयक बृज मोहन शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, कैलाश, नरेंद्र दलाल, तहसीलदार जसवीर सिंह, दलजीत व एनएस के राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed