सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The registry could not be done even on the second day

Panipat News: दूसरे दिन भी नहीं हो पाई रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
The registry could not be done even on the second day
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

पानीपत। राजस्व विभाग की साइट पर कलेक्टर रेट अपलोड नहीं हो पाए हैं। ऐसे में वीरवार को दूसरे दिन भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। विभागीय टीम दिनभर इसमें लगी रही।
शुक्रवार को इसके अपलोड होने का अनुमान जताया जा रहा है। इन सबके बीच लोग दिन में कई बार नए कलेक्टर रेट जानने के लिए खिड़की पर पहुंचे।
जिले में नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल को लागू किए गए हैं। कलेक्टर रेट राजस्व विभाग की साइट पर अपलोड नहीं हो पाए थे। वीरवार को रजिस्ट्री शुरू करने का अनुमान था। कुछ लोग सुबह तहसील में पहुंचे, लेकिन रजिस्ट्री का काम बंद मिला। वार्ड-11 के रमेश ने बताया कि वे पुराने रेट में अपने प्लाट की रजिस्ट्री कराना चाहते थे। उनको टोकन नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे अब नए रेट में रजिस्ट्री कराएंगे। वीरवार को रजिस्ट्री कराना चाहते थे, लेकिन रेट अपलोड नहीं मिले। वहीं तहसील की खिड़की पूरा दिन खाली रही। राजस्व विभाग की टीम दिनभर रेट अपलोड करने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed