{"_id":"6a2030d19912e791510b1ba8","slug":"demand-to-regularize-bhavnagar-shakurbasti-special-train-rewari-news-c-198-1-rew1001-239565-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भावनगर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देते दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ। स्रोत : संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दैनिक रेल यात्री और जनकल्याण संघ ने भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित संचालित करने और वापसी समय में बदलाव की मांग उठाई है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार के नाम ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया।
संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन वर्तमान में गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के बीच यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सीधा रेल संपर्क उपलब्ध करा रही है। ट्रेन भावनगर, महेसाणा, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम और शकूरबस्ती सहित अनेक प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना और फुलेरा क्षेत्र के यात्रियों को इस ट्रेन से विशेष लाभ मिल रहा है। व्यापार, रोजगार, शिक्षा, पारिवारिक और धार्मिक यात्राओं के लिए बड़ी संख्या में यात्री इस रेलसेवा का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेन को नियमित किया जाना जनहित में आवश्यक है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने के दौरान रवि कुमार, सुभाष अटेली, मनोज गुर्जर, सुनील अटेली तथा सुंदर सैनी भी उपस्थित रहे। सभी ने रेलसेवा को नियमित किए जाने और समय परिवर्तन की मांग को क्षेत्र की प्रमुख जनहित की आवश्यकता बताया।

Trending Videos