{"_id":"6a2032a7b578da5a91026623","slug":"pradeep-took-charge-of-additional-district-education-officer-rewari-news-c-198-1-fth1001-239573-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रदीप ने संभाला अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रदीप ने संभाला अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रदीप कुमार दहिया ने बुधवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले उनके पास जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और डायट का दायित्व था। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि मेडिकल बिल, सीसीएल और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए कर्मचारियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग में पारदर्शी और सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि अध्यापकों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही कार्यालय कार्यों को सरल और समयबद्ध बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उप शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, परियोजना समन्वयक संतोष कुमारी, खंड शिक्षा अधिकारी दुष्यंत यादव सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos