सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Second phase of padyatra on 21st June

Rewari News: पदयात्रा का दूसरा चरण 21 जून को

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Second phase of padyatra on 21st June
मसानी में आयोजित बैठक में बातचीत करते लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

धारूहेड़ा। पंचायत घर मसानी में बुधवार को साहबी नदी पर्यावरण संरक्षण और मसानी बैराज में पहुंच रहे प्रदूषित जल को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता सेवानिवृत्त रेंज वन अधिकारी कमल सिंह यादव ने की।
लोगों ने कहा कि रेवाड़ी शहर का गंदा और प्रदूषित पानी लाल बहादुर शास्त्री कैनाल के माध्यम से जड़थल होते हुए मसानी बैराज तक पहुंच रहा है जिससे पर्यावरण और जल स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए जनआंदोलन को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनचेतना यात्रा और पदयात्रा का दूसरा चरण 21 जून को सुबह 6 बजे गांव भटसाना से शुरू होगा। बैठक में मास्टर धर्मपाल, मोहर सिंह निखरी, धीरज यादव, महिपाल फदनी, वैभव यादव भडसाना, रामपाल यादव, हनिश शर्मा जीतपुर, पूर्व सरपंच नवल सिंह डूंगरवास, अनिल यादव, शेर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed