{"_id":"69975524d45df6266306e6c4","slug":"llb-student-turns-out-to-be-the-killer-of-a-retired-airman-rewari-news-c-198-1-rew1001-233828-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एलएलबी का छात्र निकला रिटायर्ड वायु सैनिक का हत्यारा, चोरी की नीयत से शराब पिलाकर पेचकस घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एलएलबी का छात्र निकला रिटायर्ड वायु सैनिक का हत्यारा, चोरी की नीयत से शराब पिलाकर पेचकस घोंपा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
आरोपी विशाल व साहिल। संवाद
- फोटो : कार्यक्रम में बच्चों ने पोस्टर बनाकर किया जागरूक।
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बास बिटौड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम (60) की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस की जांच में महाराम का हत्यारा उनके ही गांव का निवासी एलएलबी का छात्र विशाल (20) निकला। उसने चोरी की नीयत से वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा गांव खालेटा निवासी एक और आरोपी साहिल को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव में महाराम अकेले रहते थे। विवाद के चलते उनकी पत्नी बेटे के साथ अलग रह रही थीं।
आरोपी विशाल सहारनवास कॉलेज में एलएलबी का छात्र है। वह महाराम के घर पर दूध लेने व घरेलू सामान लाने के लिए आता रहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि महाराम के पास लाखों रुपये के गहने हैं। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर महाराम के घर पर चोरी की साजिश को अंजाम देने का निर्णय लिया।
28 जनवरी की रात को आरोपी विशाल महाराम के लिए शराब लेकर आया था। शराब देने के बाद वह घर से चला गया। इसके बाद वह अपने घर से पेचकस लेकर आया और महाराम की हत्या कर दी।
बाद में वह महाराम के घर से 55 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी व करीब 35 हजार रुपये चोरी करके ले गया। हत्या के बाद उसने अपने दोस्त निजी अस्पताल में वार्ड बॉय का कार्य करने वाले साहिल को बुला लिया और दोनों मौके से फरार हो गए।
-
परिवार ने अधिक शराब पीने से महाराम की मौत की जताई थी आशंका
पुलिस को 3 फरवरी को सूचना मिली थी कि गांव बास बिटौड़ी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त उसके परिजनों से करवाई। पता चला कि शव रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम का है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था। मृतक की पत्नी मंगेशा व बेटे ने पुलिस को बताया था कि महाराम शराब पीने का आदी था। वह एलर्जी से पीड़ित था। उन्होंने महाराम की मौत अधिक शराब पीने से होने की आशंका जताई थी।
-
पोस्टमार्टम से पता चला, चोट से हुई है मौत
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महाराम की मौत चोटों के कारण हुई थी। फिर पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना खोल में हत्या की एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की थी। मामले को देखते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने जांच सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी थी। उसके बाद पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
-
महाराम का फोन भी साथ ले गए थे आरोपी
पुलिस को दोनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। डीएसपी सुरेंद्र ने बताया कि पता चला है कि आरोपी विशाल ने घर में भी चोरी की थी। हालांकि, इसकी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई थी। वैसे इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। शराब पिलाने के बाद विशाल अपने घर गया था और पेचकस लेकर आया। उसने पेचकस घोंपकर महाराम की हत्या कर दी। आरोपी महाराम का फोन भी गए थे। परिजनों को कुछ दिन बाद महाराम की मौत का पता चला। शव काफी गल चुका था। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए जब जांच शुरू की तो मालूम चला कि विशाल घर में सबसे ज्यादा आता जाता रहता था। वारदात करने के बाद वह एक दिन के लिए अपने साथी के साथ रेवाड़ी से कहीं और चला गया था। उसके बाद रूटीन की तरह गांव में रह रहा था। फिर जब सख्ती से विशाल से पूछताछ की गई तो पुलिस को पूरी कहानी बता दी। फिलहाल पुलिस अब चोरी किया गया सामान और पेचकस बरामद करेगी।
Trending Videos