{"_id":"69975570ee9100368208ac6b","slug":"two-brothers-who-were-going-to-pay-condolences-to-relatives-died-in-an-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-233860-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रिश्तेदारी में शोक जताने जा रहे दो सगे भाइयों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रिश्तेदारी में शोक जताने जा रहे दो सगे भाइयों की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
मृतक ईश्वर का फाइल फोटो
विज्ञापन
रेवाड़ी। रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए बाइक से बादशाहपुर जा रहे कुतुबपुर निवासी दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा हेलीमंडी-पटौदी रोड पर वीरवार की सुबह हुई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बाइक सवारों में एक ईश्वर में हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने बाइक को टक्कर मारने वाले हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पूर्व सैनिक ईश्वर दास अपने बड़े भाई गूगन के साथ बाइक से गांव कुतुबपुर से बादशाहपुर जा रहे थे। वीरवार सुबह करीब नौ बजे जब वे हेलीमंडी-पटौदी मार्ग पर नरेश धर्मकांटा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ईश्वर दास ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे ईश्वर की जान नहीं बची।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों घायलों को तुरंत पटौदी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-
मृतक के पुत्र अजय के बयान पर एफआईआर दर्ज
पुलिस ने मृतक ईश्वर दास के पुत्र अजय के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। गांव कुतुबपुर में इस दुखद घटना से मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सख्त नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Trending Videos