सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   People of Tulip City discussed the problems

Rewari News: ट्यूलिप सिटी के लोगों ने समस्याओं पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
People of Tulip City discussed the problems
समस्याओं पर चर्चा करते ट्यूलिप सिटी के लोग। स्रोत : सोसाइटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

धारूहेड़ा। ट्यूलिप सिटी (दीन दयाल सोसाइटी) के निवासियों और प्लॉट धारकों की बैठक हुई। इसमें सोसाइटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्यूलिप इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
लोगों ने कहा कि सोसाइटी की चहारदीवारी का निर्माण लंबे समय से लंबित है जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। बाहरी व्यक्तियों और वाहनों का आवागमन बिना किसी नियंत्रण के होने से असुरक्षा की भावना बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि निर्माण जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्लॉट नंबर-88 के समीप स्थित भूमि को लेकर भी चर्चा हुई। निवासियों ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत लेआउट प्लान के अनुसार उक्त भूमि ट्यूलिप सिटी का हिस्सा नहीं है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डेवलपर से सड़क, पार्क, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की जाएगी। इसके लिए प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय में कार्रवाई करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed