सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused of involuntary manslaughter attended the funeral while in custody

Sirsa News: हिरासत में अंतिम संस्कार में शामिल हुआ गैर इरादतन हत्या का आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The accused of involuntary manslaughter attended the funeral while in custody
विज्ञापन
सिरसा। गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल में बंद एक आरोपी को न्यायालय ने मानवीय आधार पर राहत देते हुए अपने जीजा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी। अदालत के आदेश पर आरोपी को पुलिस हिरासत में निर्धारित समय के लिए श्मशान घाट ले जाया गया।
Trending Videos

मामले के अनुसार गांव संतावाली निवासी आरोपी मीतू ने 18 मार्च 2026 को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजन वालिया की अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि उसके जीजा अमृतपाल सिंह का 17 मार्च की रात करीब 9 बजे निधन हो गया था व उनका अंतिम संस्कार 18 मार्च को शाम 5 बजे गांव मंगाला में निर्धारित था। पारिवारिक रस्मों के निर्वहन के लिए उसकी उपस्थिति आवश्यक बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को 18 मार्च को शाम 5 बजे से 7 बजे तक पुलिस हिरासत में अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति प्रदान की।
जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पूरा होने पर आरोपी को पुनः जेल लाया जाए। पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी को गांव मंगाला ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार के बाद शाम करीब 7 बजे उसे सिरसा जेल पहुंचा दिया गया।
आरोपी मीतू के खिलाफ रानियां थाना पुलिस ने 20 अगस्त 2025 को गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका बेटा नशे का आदी था और 20 अगस्त को नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed