सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man dies after foot gets caught in thresher, father already deceased, mother works in sugar mill

Sirsa News: थ्रेसर में पैर आने से युवक की मौत, पिता की हो चुकी मौत, मां शुगर मिल में करती है काम

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after foot gets caught in thresher, father already deceased, mother works in sugar mill
विज्ञापन
रानियां। गांव सादेवाला में शुक्रवार शाम एक युवक की थ्रेसर में पैर फंसने से मौत हो गई। थ्रेसर के ब्लेड से उसके पैर के कई टुकड़े हो गए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

गांव सादेवाला निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार खेतों में मजदूरी का कार्य करता था। उसके पिता की मौत हो चुकी थी और मां शुगर मिल में नौकरी करती है। शुक्रवार को अनिल गांव के एक किसान के खेत में सरसों निकलवाने गया हुआ था। सरसों निकालते समय अनिल ने थ्रेसर की गरारी में सरसों अटकने पर पैर से धक्का लगाने की कोशिश की। इसी दौरान थ्रेसर ने अनिल के पैर को झटके से अंदर खींच लिया साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने जब तक थ्रेसर का गियर बदला तब तक अनिल का एक पैर जांघ तक कट चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत मालिक व अन्य मजदूरों ने गंभीर रूप से घायल अनिल को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल का एक बड़ा भाई है। रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed