सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 lakh rupees will be spent on work in Modern Colony

Yamuna Nagar News: मॉडर्न कॉलोनी में 10 लाख से होंगे काम

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees will be spent on work in Modern Colony
 विकास कार्य की शुरूआत करने पहुंचीं मेयर व विधायक। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। वार्ड-20 की मॉडर्न कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सड़क और जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पार्षद विक्रम राणा की उपस्थिति में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली और नालियों के निर्माण का शिलान्यास किया।
स्थानीय लोगों ने लंबे समय से क्षेत्र में खराब सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से समाधान की मांग की थी। बरसात के मौसम में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई बार बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की इस मांग को देखते हुए नगर निगम ने इस विकास कार्य को मंजूरी दी है। शिलान्यास के दौरान मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में संतुलित विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मॉडर्न कॉलोनी में गली के साथ नालियों का निर्माण होने से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और कॉलोनी का वातावरण बेहतर होगा।
नगरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना ही नगर प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम का लक्ष्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पार्षद विक्रम राणा ने कहा कि इस निर्माण कार्य से कॉलोनी के लोगों की परेशानियां दूर होंगी और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि आगे भी वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed