{"_id":"69976dad28b51da96108c69d","slug":"police-investigating-haryanvi-singer-harshs-links-with-gangsters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151708-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरियाणवी गायक हर्ष के गैंगस्टरों से संपर्क खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरियाणवी गायक हर्ष के गैंगस्टरों से संपर्क खंगालने में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने वाले आरोपियों को वरयाम सिंह अस्पताल में निशानदेही के लिए लेकर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणवीं सिंगर एवं लेखक विवेक उर्फ हर्ष बुबका पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। हालांकि अभी तक उसकी रिमांड के दौरान फायरिंग करने वाले बदमाशों को पनाह और पैसे देने जैसी बात सामने आ चुकी है, लेकिन गैंगस्टरों के संपर्क में वह कब से था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है, इसका भी पुलिस लगातार पता लगाने का प्रयास कर रही है।
वहीं सात फरवरी की रात वरयाम सिंह अस्पताल और सिटी मॉल में फायरिंग मामले में जेल जा चुके तीन आरोपियों को सिटी थाना शहर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने तीनों को निशानदेही के लिए वरयाम सिंह अस्पताल और सिटी मॉल लेकर पहुंची, जहां आरोपियों ने पूरी वारदात का क्रम दोहराया। मुठभेड़ में घायल होने के कारण एक आरोपी को वॉकर के सहारे लाया गया। दो अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों के कंधे का सहारा लेकर घटनास्थल तक पहुंचे। मौके पर आरोपियों ने बताया कि किस तरह वे देर रात अस्पताल के अंदर घुसे और उसके बाद सिटी मॉल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए थे। निशानदेही के दौरान आरोपियों ने अपने किए पर पछतावा भी जताया।
मुख्य आरोपी गुरलाल ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह पैसों के लालच में पहली बार अपराध की दुनिया में आया। उसने बताया कि गैंग के सदस्यों ने भरोसा दिलाया था कि अगर वे फंस भी गए तो उन्हें बचा लिया जाएगा, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उसे समझ आया कि अपराधी गिरोह किसी भी तरह की मदद नहीं करता।
उसने कहा कि इस घटना से उसका पूरा परिवार भी दुखी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात की योजना, हथियारों की व्यवस्था और भागने के रास्तों तक की अहम जानकारी दी है, जो जांच में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पुलिस जांच के अनुसार सात फरवरी की देर रात बाइक सवार तीन हमलावर पंजाब के समाना कस्बा के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गुरलाल, करनाल के तरावड़ी निवासी सागर और नितिन रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में घुसे और रिसेप्शन के पास करीब 13-14 राउंड फायरिंग की। इसके कुछ देर बाद सिटी मॉल के बाहर भी गोलियां चलाईं और गैंगस्टरों के नाम की पर्ची फेंककर शहर में दहशत फैला दी।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी। अगली सुबह 8 फरवरी को गांव सुड़ैल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब 25-30 राउंड फायरिंग चली, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा बाइक से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को मौके पर काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Trending Videos