सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The cold wind troubled people

Yamuna Nagar News: सर्द हवा ने लोगों को किया परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The cold wind troubled people
यमुनानगर शहर में वीरवार की सुबह छाए काले बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जगाधरी। कई दिन लगातार धूप निकलने के साथ दो दिन मौसम के मिजाज बिल्कुल बदले नजर आए। वीरवार को दूसरे दिन भी आसमान पर बादल छाए रहे। धूप न निकलने से एक तरफ तापमान में कमी रही, वहीं दूसरी तरफ तेज सर्द हवा ने लोगों को खूब परेशान किया। वहीं दो दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावना है।
हालांकि दिन की शुरुआत सुबह हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन कुछ देर में मौसम बिल्कुल ही पलट गया और आसमान पर घने बादल छा गए। वीरवार को अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड रही। इस दौरान सुबह आठ बजे हल्की धूप खिली, लेकिन दस बजे के बाद आसमान पर बादल छाने लगे। धूप न निकलने और हवा चलने से दिन में भी लोगों को सर्दी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बुधवार की अपेक्षा वीरवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, लेकिन अन्यों दिनों की अपेक्षा यह कम रहा। इसके बाद दोपहर तीन बजे आसमान साफ होने लगा और हल्की धूप निकली। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने के साथ पारा भी चढ़ा और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे रात को नमी के साथ ठिठुरन बनी रही। इस दौरान नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। सर्द हवा ने लोगों को खूब सताया और इससे रात को सर्दी बनी रही। इसका असर बाजार पर देखने को मिला।
अन्य दिनों की अपेक्षा वीरवार को देर शाम आठ बजे के बाद बाजारों में लोगों की उपस्थिति कम रही। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहने की संभावना जताई। विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को लगभग मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान बादलवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed