{"_id":"69976bbeb3df71f5e40349ec","slug":"train-seats-full-on-holi-hope-for-tatkal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151653-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: होली पर ट्रेनों में सीटें फुल, तत्काल से आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: होली पर ट्रेनों में सीटें फुल, तत्काल से आस
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के दरवाजे पर लटककर जाते यात्री। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। इस बार प्रवासियों के लिए अपनों के संग होली मनाने की डगर काफी मुश्किल नजर आ रही है। होनी पर मांग बढ़ने के साथ ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि किसी ट्रेन में होली के बाद तक कंफर्म सीट नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों को केवल तत्काल टिकट का ही सहारा है।
जिले की करीब 1,500 छोटी बड़ी प्लाईवुड, मैटल, इंजीनियरिंग, फेब्रिकेशन सहित अन्य ईकाइयों में तकरीबन तीन लाख प्रवासी काम करते हैं। प्रवासी त्योहारों व शादी इत्यादि पर ही घर जाते हैं। परंतु इस बार होली पर घर जाना प्रवासियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
वहीं दूसरी इस बार अभी तक विशेष ट्रेनों की घोषणा नहीं की गई है। इससे यात्रियों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस में 25 फरवरी से दो मार्च तक वेटिंग भी खत्म हो गई है और इसके बाद भी 11 मार्च तक करीब 80 की वेटिंग है। वहीं, गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर से धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस में एक से चार मार्च तक नोरूम है और अन्य दिनों में भी वेटिंग मिल रही है। इसमें वेटिंग 125 के पार चली गई है। गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर में 24 फरवरी से आठ मार्च तक नोरूम है अन्य दिनों में वेटिंग करीब 100 है। गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा मेल में 26 फरवरी से तीन मार्च तक नोरूम स्टेटस और अन्य दिनों में वेटिंग 80 के करीब है। गाड़ी संख्या 14650 अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस में 23 फरवरी से सात मार्च तक नोरूम है।
गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 20 फरवरी से चार मार्च तक नोरूम स्टेटस है और 24 से 26 फरवरी तक 110 की वेटिंग है। गाड़ी संख्या 12904 में पूल कोटा में 150 की वेटिंग है। गाड़ी संख्या 19308 ऊना हिमाचल इंदौर एक्सप्रेस में वेटिंग 113 के पार चली गई है। गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी मेल में दो मार्च को नोरूम है और अन्य दिनों में वेटिंग 120 के पार है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है। गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 28 फरवरी से तीन मार्च तक नोरूम है। गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी भागलपुर में भी वेटिंग नहीं है यह केवल बुधवार को चलती है। इसी गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस में वेटिंग 180 के पार है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी वेटिंग की टिकट मिल रही हैं।
होली के कारण सीटों की मांग में इजाफा हुआ है। इस बार भी विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
Trending Videos