{"_id":"69485169931ef3023101127d","slug":"a-couple-who-had-a-love-marriage-were-attacked-and-the-woman-was-taken-away-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148598-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर हमला कर युवती को ले गए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर हमला कर युवती को ले गए साथ
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
कार के अंदर बिखरे कांच के टुकड़े। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
छछरौली प्रेम विवाह करने वाले कार सवार दंपती पर लड़की केे पक्ष ने हमला कर दिया। कार में तोड़फोड़ कर आरोपी युवती को अपने साथ ले गए। हमले में कार में सवार युवक और दो बच्चे घायल हो गए। घायल पक्ष ने थाना छछरौली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि लगभग दो महीने पहले बलौली गांव के युवक ने व्यासपुर के एक गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद वह युवक अपनी रिश्तेदारी में गांव नत्थनपुर में रह रहा था। रविवार को वह अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के साथ कार में लौट रहे का। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई।
इसके बाद वे भी तुरंत अन्य दो कार से उन्हें दबोचने के चल लिए। जैसे ही युवक की की कार जगाधरी-पांवटा साहिब रोड पर गांव ऊर्जनी के पास पहुंची, तभी लड़की के परिजनों ने उनकी कार को घेर लिया। इसके बाद परिजनों ने कार के अंदर बैठी लड़की को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
इस हाथापाई में कार के अंदर बैठे बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। वहीं, चिल्लाने की आवाजें सुनने के बाद आसपास के लोग भी पहुंचे। लड़की के परिजन अपनी दो कारें में डंडे लेकर पहुंचे थे। लड़के की कार को रोकने के बाद उन्होंने हाथापाई के साथ डंडों से भी हमला कर दिया। उन्होंने लड़के की कार के डंडों से शीशे तोड़ डाले। इससे कांच गाड़ी के अंदर बिखर गया।
इसके साथ ही लड़के की कार में बैठे दो बच्चे भी इस मारपीट में घायल हो गए मारपीट में लड़के को अधिक चोटें लगी हैं। जिसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। उधर, मारपीट के दौरान किसी ने डायल 112 को सूचना दी।
इसके बाद थाना छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रोहतास ने बताया की कार में सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos